फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 17 नालों को किया टैप, अब पहूज नदी पर एनजीटी में सुनवाई 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पहूज नदी को लेकर एनजीटी में चल रही सुनवाई के दौरान नगर निगम की ओर से नगर आयुक्त ने हलफनामा प्रस्तुत करते हुए प्रदूषण रोकने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि नदी में गिरने वाले छोटे-बड़े 17 नालों को टैप किया जा चुका है। अपशिष्ट जल प्रयोगशाला परीक्षण रिपोर्ट की प्रतिलिपि भी प्रस्तुत की गई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 21 मार्च को होगी।
विज्ञापन

एनजीटी के समक्ष याचिकाकर्ता भानू सहाय ने बताया है कि पहूज नदी के पास से गुजरने वाले लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा पहूज नदी में दूषित नालों, नालियों और ठोस अपशिष्ट को रोका नहीं गया है, न ही नदी का सीमांकन, जीर्णोद्धार, साफ-सफाई तथा नदी किनारे पौधरोपण एवं हरित क्षेत्र विकसित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। पहूज नदी के प्रदूषित होने से संबंधित खबरें अमर उजाला द्वारा समय-समय पर प्रकाशित की जाती रही हैं।
इस मामले में एनजीटी द्वारा पिछले साल 28 नवंबर के आदेशों के अनुपालन में नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम की ओर से हलफनामा प्रस्तुत किया गया। इसमें अपना पक्ष रखते हुए बताया कि झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत स्वीकृत डीपीआर के अनुसार पहूज नदी में गिरने वाले चार बड़े नालों और 13 छोटे नालों को टैप करने के लिए एक परियोजना शुरू की गई थी, जो पूरी हो चुकी है। एनजीटी के आदेश के अनुपालन में संयुक्त समिति ने दो अप्रयुक्त छोटे नालों की पहचान की। इन नालों को सीवेज पंपिंग स्टेशन चार में टैप करने के लिए एक डीपीआर तैयार की गई है। इसकी अनुमानित परियोजना लागत दो करोड़ है। परियोजना की स्वीकृति हो चुकी है। निविदा प्रक्रिया चल रही है और परियोजना को जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें