फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने दंपती को टक्कर मारी, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस ने दंपती को टक्कर मारी, पत्नी की मौत
विज्ञापन

झांसी। बरुआसागर के वनगुवां के निकट मंगलवार की सुबह तेज गति से दौड़ रही बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। दोनों झांसी से अपने गांव सकरार थाना क्षेत्र स्थित बुढ़ावली गांव जा रहे थे।

सरकार थाना क्षेत्र के बुढ़ावली निवासी फूलचंद्र पाल मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के एक चिकित्सक की गाड़ी चलाते हैं। उन्होंने पिछोर में अपना घर बना रखा है और दोनों बेटियों की शादी करने के बाद बेटे और पत्नी के साथ रहते हैं। मंगलवार की सुबह वह पत्नी चंदा (45) को लेकर बाइक से गांव बुढ़ावली जा रहे थे। रास्ते में वनगुवां के निकट पीछे तेज गति से आ रही बस ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी चंदा पलटकर बस के पहिये के नीचे आ गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दूसरी तरफ गिरे फूलचंद्र घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया। बस में बैठी सवारियां घटनास्थल पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फूलचंद्र को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जबकि, चंदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में रिश्तेदार व शुभचिंतक मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें