फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र बताएंगे पुरातत्व धरोहरों का महत्व
विज्ञापन

सब हेड: विश्व धरोहर दिवस आज, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में लगेगी चित्र व पोस्टर प्रदर्शनी
- बरुआसागर किला में विद्यार्थी हिस्सा लेंगे, धरोहर अभिरुचि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। विश्व धरोहर दिवस पर बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और पुरातत्व विभाग के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। विद्यार्थी चित्रकला और पोस्टर प्रदर्शनी के अलावा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से बुंदेलखंड की सांस्कृतिक एवं पुरातत्व धरोहर प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

बीयू के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान के तत्वावधान में कार्यशाला होगी। संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील काबिया ने बताया कि हेरिटेज कुशीन (परंपरागत पाक शैली) पर वक्ता व्याख्यान देंगे। अतिथियों में पुलिंद कला दीर्घा के निदेशक मुकुंद महरोत्रा, यमुनानगर के पर्यटन प्रबंध संस्थान के प्राचार्य प्रो. पीके गुप्ता होंगे। इस दौरान विद्यार्थी बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर को चित्रकला व पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि ग्रामीण व क्षेत्रों के प्राकृतिक व पुरातत्व स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में परिवर्तित करें। इधर, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. एसके दुबे ने बताया कि विश्व धरोहर दिवस पर बरुआसागर किला में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी धरोहर अभिरुचि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बरुआसागर का किला रानी लक्ष्मीबाई का ग्रीष्मकालीन महल था। पिछले कुछ वर्षों से इस किले में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें