झांसी-कानपुर डबल ट्रैक पर पिरौना-एट-भुआ सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होना है। इस वजह से 19 व 25 फरवरी को साप्ताहिक 15063 गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 19 व 26 फरवरी को 15064 लोकमान्य तिलक टर्मिनल, 21 व 28 फरवरी को 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनल गोरखपुर एक्सप्रेस, 23 फरवरी व दो मार्च को 11080 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल, 21 व 28 फरवरी को 11408 लखनऊ पुणे एक्सप्रेस और 19 व 26 फरवरी को 11407 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
प्रयागराज से स्पेशल ट्रेन कल से मिलेगी
माघी पूर्णिमा पर कुंभ में शामिल होने जा रहे बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए स्पेशल मेला ट्रेन 19 से 21 फरवरी तक प्रयागराज से झांसी के लिए उपलब्ध रहेंगी। 19 व 21 फरवरी को प्रयागराज स्टेशन से गाड़ी नंबर 00301 प्रयागराज से सुबह 8.30 बजे चलेगी। इस ट्रेन को रास्ते के सभी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
प्रयागराज के नैनी स्टेशन से गाड़ी संख्या 00306 शाम छह बजे झांसी के लिए चलेगी। इस ट्रेन को जसरा, शंकरगढ़, बरगढ़, डभौरा और मानिकपुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। प्रयागराज के छिवकी स्टेशन से गाड़ी संख्या 00305 शाम चार बजे झांसी के लिए चलेगी। इस ट्रेन को जसरा, शंकरगढ़, बरगढ़, डभौरा और मानिकपुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।