फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की ‘सरकार’ बदल गई, पर नहीं सुधरी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की ‘सरकार’ बदल गई, पर नहीं सुधरी सड़क
विज्ञापन

झांसी। डेढ़ साल पहले स्मार्ट सिटी बनाए जाने के लिए शहर में सबसे पहली चुनी गई रिसाला चुंगी से गल्ला मंडी होते हुए बकरा मंडी तक की सड़क अब भी अधूरी है। एक तरफ की सड़क ही बन सकी है। दूसरी लाइन में पाइप लाइन की कमी अड़ंगा बनी हुई है। इस काम के प्रति अफसर उदासीन बने हुए हैं। शहर की सरकार के मुखिया बदल गए। लगा कि काम में तेजी आएगी, लेकिन हालत जस की तस है। अब
प्रधानमंत्री महानगर के दौरे पर आ रहे हैं। उनसे पहले मुख्यमंत्री भी आ रहे हैं। उनके आगमन की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन इस सड़क की ओर अब भी किसी का ध्यान नहीं है। जबकि इस सड़क से रोजाना हजारों लोगों का आनाजाना होता है। सड़क खराब होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महानगर का स्मार्ट सिटी बनाए जाने के लिए जून 2017 में चयन हुआ था। इसके कुछ दिन बाद ही रिसाला चुंगी से गल्ला मंडी होते हुए बकरा मंडी तक की सड़क को स्मार्ट बनाने का निर्णय लिया गया। इसका भूमिपूजन हुआ। तत्कालीन महापौर किरण वर्मा व विधायक रवि शर्मा ने भूमिपूजन कर कहा था कि निर्धारित समय में यह सड़क पूरी होगी और महानगरवासियों के लिए मॉडल बनेगी। स्मार्ट सिटी के मानक के अनुसार सड़क के दोनों ओर बनी नाली के साथ- साथ यूटीलिटी चैनल भी बनाया गया, ताकि केबल डालने के लिए सड़क की खुदाई न करनी पड़े।
सड़क को मार्च 18 में पूरा होना था। लेकिन, यह सड़क अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। जैसे- तैसे एक तरफ की सड़क को पूरा कर दिया गया, अब दूसरी ओर की सड़क पर काम ठप चल रहा है। वजह, निर्णय लिया गया था कि सड़क बार- बार खोदनी न पड़े, इसलिए पाइप लाइन किनारे से शिफ्ट कर दी जाए। पाइप लाइन शिफ्ट करने के लिए जल संस्थान को पैसा जारी कर दिया गया था। जल संस्थान ने टेंडर निकालकर काम शुरू कर दिया था, लेकिन अब जलसंस्थान के पास पाइप समाप्त हो गए हैं, इसलिए पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम भी ठप पड़ गया है। जब पाइप आएंगे, तब काम शुरू होगा।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री विकास कार्यों को लेकर बहुत संजीदा हैं, लेकिन स्थानीय अफसर विकास कार्यों के प्रति कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा सड़क के निर्माण कार्य से लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री जिले के दौरे पर आ रहे हैं। खबर छपने के बाद शायद अफसर निर्माण कार्य जल्द शुरू कर देंगे।

लीकेज का जानलेवा गड्ढा
रिसाला चुंगी से गल्ला मंडी होते हुए बकरा मंडी जाने वाली सड़क पर पेट्रोल पंप के पास पानी के लीकेज के कारण बहुत बड़ा गड्ढा हो गया है। यह गड्ढा इतना खतरनाक है कि कोई दुपहिया वाहन चालक यदि गिर गया तो उसकी जान भी जा सकती है। विभागीय अफसरों को कई बार मोहल्ले वाले गड्ढे के बारे में बता चुके हैं, पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन

पाइप समाप्त हो जाने के कारण काम बंद कर दिया गया है। ठेकेदार को जल्द पाइप लाने के लिए कह दिया गया है। उम्मीद है कि इसी महीने में काम पूरा हो जाएगा।
- कुलदीप सिंह
अधिशासी अभियंता, जल संस्थान

रिसाला चुंगी सड़क का जोड़
हजारों लोगों का है आना- जाना
रिसाला चुंगी से गल्ला मंडी होते हुए बकरा मंडी तक की सड़क बस स्टैंड से बड़ा बाजार को जोड़ती है। सड़क का दूसरा सिरा मेडिकल कॉलेज रोड को जोड़ता है। बीच में एक रास्ता सागर गेट मोहल्ले को जोड़ता है। बाजार आने- जाने वाले हजारों लोग इस सड़क से गुजरते हैं। सड़क टूटी होने के कारण दिन भर यहां जाम की स्थिति बनती है। तीन महीने के बाद गल्ला व्यापारियों को फिर से भोजला से हटाकर पुरानी गल्ला मंडी में शिफ्ट कर दिया गया है। किसान ट्रैक्टर लेकर आते हैं, इससे भी जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें