फोटो..
स्वतंत्रता दिवस पर 11 लाख पौधे रोपे
- विभिन्न संस्थाओं, संगठनों ने किया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को विभिन्न सरकारी अथवा निजी संस्थाओं और संगठनों ने पौधरोपण किया गया।
मेडिकल कॉलेज के स्मृति वन में मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, डीएम शिवसहाय अवस्थी, प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक, डॉ. एनएस सेंगर, सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या, डॉ. ओमशंकर चौरसिया, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने पौधरोपण किया। कुल 500 पौधे रोपे गए। स्मृति वन में पांच हजार पौधे लगाने का संकल्प भी लिया गया। वन विभाग ने स्वतंत्रता दिवस पर शासन की एक व्यक्ति-एक वृक्ष योजना के तहत जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 11,32,260 पौधे रोपे, जो कि लक्ष्य से अधिक है। जोनल व सेक्टर अधिकारियों की देखरेख में पौधरोपण हुआ।
गल्ला मंडी व्यापार मंडल के मंडल कार्यालय भवन पर बुधवार को ध्वजारोहण हुआ। कार्यक्रम में भोजला-भरारी गल्ला मंडी में विधायक रवि शर्मा समेत व्यापारियों ने पौधरोपण किया। मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, अशोक कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, जेपी साहू, मदन मोहन गुप्ता, कृपेश अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता, अमित अग्रवाल, कौशल मौजूद रहे। भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से डॉ. अंबेडकर पार्क में झंडा फहराया गया। साथ ही पौधे रोपे गए। महासचिव हरीदास सुमन, प्रभुदयाल आदिम, हरचरन लाल बौद्ध, काशीराम बौद्ध, सीताराम अहिरवार मौजूद रहे। संस्कार भारती के तत्वावधान में किले के पास बीएचईएल द्वारा निर्मित झांसी परिसर में पौधरोपण हुआ। नरेश चंद्र अग्रवाल, डॉ. धन्नूलाल गौतम, सुदर्शन शिवहरे, अशोक गोस्वामी मौजूद रहे।
आर्यकन्या कॉलेज में भी पौधरोपण हुआ। प्राचार्य डॉ. अंजू दत्त, डॉ. संध्याकुमारी, डॉ. रीतम सिंह, पुष्पा वर्मा, सपना, डॉ. शारदा सिंह मौजूद रहीं। मुस्लिम महासभा के कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मिर्जा करामत बेग ने पौधरोपण किया। शाकिर खान, नशरूल हक कादरी, राजा भाई, सलमान, साहिल, उमर खान मौजूद रहे। श्री संकल पंच कोष्टा समाज समिति के तत्वावधान में उन्नाव गेट बाहर स्थित गंगाधर की बगिया में पौधरोपण हुआ। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कनक शिवहरे, सुल्लीराम लिखार, सुभाष बांकरे, हरीकिशन केसरिया, अशोक कोष्टा मौजूद रहे।