फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर दो घंटे तक फंसी रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म पर दो घंटे तक फंसी रहीं ट्रेनें
विज्ञापन

- गिट्टियों की छनाई कार्य होने से लिया गया था ब्लॉक
- यात्रियों ने किया शोरशराबा, कार्य पूरा होने पर चली ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
आईटीआई रेलवे क्रॉसिंग से करारी स्टेशन के बीच चले पटरियों की गिट्टियों के छनाई कार्य से चार ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर फंसी रहीं। डेढ़ से दो घंटे तक ट्रेनें देरी से चलने के कारण यात्रियों ने शोरशराबा किया। कार्य पूरा होने के बाद ही ट्रेनें प्लेटफॉर्म से रवाना हो सकीं।
विज्ञापन

मंगलवार को आईटीआई रेलवे क्रॉसिंग से करारी स्टेशन के बीच दोपहर सवा एक से साढ़े तीन बजे तक ब्लॉक (कार्य की अवधि) ले लिया गया था। इस दौरान मशीनों के जरिए पटरियों की गिट्टियों के छनाई का काम हुआ। ब्लॉक लेने से चार ट्रेनें प्रभावित हुईं। पुणे से जम्मतवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस दोपहर 1:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आ गई थी, जो कार्य पूरा होने पर 3:30 बजे स्टेशन से रवाना हो सकी। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी सवा दो बजे से पौने चार बजे तक स्टेशन पर खड़ी रही। नवयुग एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर दोपहर 2:05 बजे पहुंच गई थी, जो दोपहर 3:55 बजे स्टेशन से जा सकी। प्लेटफॉर्म दो पर दोपहर 2:40 बजे पहुंची मुंबई से फिरोजपुर जाने वाली पंजाब मेल शाम 4:05 बजे चल सकी। डेढ़ से दो घंटे तक ट्रेनें विलंबित होने यात्रियों को काफी परेशानी हुई। उन्होंने शोरशराबा भी किया। ट्रेन चलने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें