वर्षों की मेहनत से बीयू ने पाया शिखर
- ‘आभार सभा’ में बोले कुलसचिव, वीसी ने सबको दिया दीक्षांत की सफलता का श्रेय
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित ‘आभार सभा’ में कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने दीक्षांत समारोह की सफलता का श्रेय सभी शिक्षक, कर्मचारियों को दिया। इस दौरान कुलसचिव सीपी तिवारी ने कहा कि वर्षों की मेहनत के बाद यूनिवर्सिटी प्रदेश में शिखर पर पहुंची है। इसमें छोटे से छोटे कर्मचारी का बड़ा योगदान रहा है।
बीयू में शुक्रवार को पहली बार ‘आभार सभा’ का आयोजन हुआ। कुलपति ने दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति राम नाईक से मिली सराहना का जिक्र करते हुए कहा कि यह समस्त स्टाफ की कार्य निष्ठा और लगन का परिणाम है। बीयू को देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों की कतार में लाने के लिए पहल शुरू करने के संकेत भी दिए। जिला प्रशासन की मदद से पेयजल जरूरतों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रो. एसपी सिंह, प्रो. एमएल मौर्या, प्रो. सुनील काबिया, प्रो. एमएम सिंह, प्रो. देवेश निगम, प्रो. प्रतीक अग्रवाल, प्रो. एसके कटियार, प्रो. अपर्णा राज, इंजी. राहुल शुक्ला, डॉ. यशोधरा शर्मा, डॉ. मीनाक्षी सिंह, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. इकबाल खान, डॉ. मो. नईम, डॉ. यतींद्र मिश्रा, डॉ. श्वेता पांडेय, इंजी. संदीप मिश्रा, डॉ. सीपी पैन्युली, डॉ. रेखा लगरखा, अनिल बोहरे, राजीव सेंगर, विवेक अग्रवाल, अतुल खरे, विनय वार्ष्णेय, उमेश शुक्ला, दीपक तोमर मौजूद रहे।
बॉक्स..
एसएफएस को मानदेय बढ़ाने का भरोसा
‘आभार सभा’ में स्ववित्त पोषित योजनांतर्गत कार्यरत शिक्षक, कर्मचारियों को मानदेय में बढ़ोतरी करने का भरोसा भी मिला। इससे कइयों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इसको लेकर बैठक के बाद भी चर्चा होती रही। कई एसएफएस शिक्षक, कर्मचारियों का कहना है कि यदि नए साल में सौगात मिले तो और अच्छा होगा।