फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरछा--

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विदेशी पर्यटक की मंदिर की छत से गिरकर मौत

ओरछा। शुक्रवार की दोपहर इंग्लैंड निवासी पर्यटक लक्ष्मी नारायण मंदिर की दूसरी मंजिल से गिर गया। उपचार के लिए रामराजा हास्पिटल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इंग्लैंड निवासी पर्यटक 58 वर्षीय रोजर जेम्स अपनी पत्नी हेलेरी के साथ ओरछा घूमने आया था। शुक्रवार की दोपहर वह प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर की दूसरी मंजिल पर पत्नी के साथ मोबाइल से सेल्फी ले रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह करीब तीस फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। मंदिर पर मौजूद पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने 108 एंबुलेंस को सूचना देकर घायल अवस्था में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने झाँसी रिफ र कर दिया। पर्यटक की पत्नी हेलेरी ने नजदीकी हॉस्पिटल ले जाने के लिए कहे जाने पर उसे समीपवर्ती रामराजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गम्भीर हालत होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया गया, जहां शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के कार्यालय में सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें