फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू में पुरातन छात्र सम्मेलन 24 को-City

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयू में पुरातन छात्र सम्मेलन 24 को
विज्ञापन

- 2017 तक के पासआउट छात्र ले सकते हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय 24 सितंबर को पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पुरातन छात्रों को बीयू की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराकर 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। सम्मेलन में 2017 तक के उत्तीर्ण विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क जमा नहीं होने पर सम्मेलन के एक दिन पूर्व पुरातन छात्र सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बीयू कैंपस में पंजीकरण काउंटर पर अथवा 24 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे तक मौके पर पंजीकरण, शुल्क जमा कर सकते हैं। बीयू के पुरातन छात्र संघ के समन्वय डॉ. प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन के आयोजन से न केवल पुरातन विद्यार्थियों को अपनी मातृ संस्था में वापस आकर शिक्षकों और पुराने साथियों से मिलकर स्मृतियां ताजा करने का मौका मिलता है, बल्कि मौजूदा विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरक का कार्य करते हैं। 24 सितंबर को सुबह दस बजे उद्घाटन सत्र में शिक्षकों के सम्मान के साथ पुरातन छात्र संघ की नई कार्यकारिणी घोषित होगी। सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक पुरातन छात्र-छात्राएं विभाग का भ्रमण कर पुरानी यादों को तरोताजा करने के साथ मौजूदा विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे। दोपहर तीन से शाम छह बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। अंत में पुरातन छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें