फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंक टॉयलेट का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिंक टॉयलेट का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण
झांसी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बीकेडी पर निर्मित पिंक टॉयलेट का प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। अधिकारियों की तरफ से टॉयलेट की आधुनिक खूबियों के बारे में जानकारी तो उस पर उन्होंने प्रसन्नता प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि पिंक टॉयलेट प्रदेश के अन्य जिलों के लिए एक मिसाल है तथा महिलाओं के निशुल्क इस्तेमाल की सलाह दी। स्मार्ट सिटी नोडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि नगर में सात पिंक टॉयलेट का निर्माण गति से हो रहा है तथा सभी में सुविधाएं भी एक समान रहेंगी तथा निर्माणकर्ता ठेकेदार एक साल तक उनका मेंटीनेंस करेंगे। इसके बाद उन्होंने कन्हा उपवन का निरीक्षण किया तथा वहां हो रहे निर्माण पर संतोष व्यक्त किया तथा गोबर लकड़ी निर्माण योजना पर सराहना की। प्रमुख सचिव ने 20 जून के बाद मंडलीय समीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूसा का क्रय करने का निर्देश दिया। इस मौके पर मंडलायुक्त कुमुद लता श्रीवास्तव, सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, अपर नगर आयुक्त आरके गुप्ता, रोहन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मिलेंगी सुविधाएं
टॉयलेट में सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन, नेपकिन नष्ट करने के लिए इंसिनेटर, फीडबैक मशीन, स्टाफ उपस्थिति के लिए बायोमीट्रिक मशीन, हाथों को सुखाने के लिए ड्रायर, स्वच्छ पानी के लिए आरओ, ठंडा पानी के लिए वाटर कूलर, बच्चों के रख-रखाव के लिए पृथक कक्ष, दिव्यांग के प्रसाधन की व्यवस्था, रखरखाव के लिए दो महिला कर्मचारियों की नियुक्ति स्वच्छ भारत मिशन के तहत बायोडायजेस्टर लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें