‘मेरी झांसी’ पुस्तक का विमोचन 20 को
झांसी। ‘मेरी झांसी’ पुस्तक का विमोचन 20 जून को होगा। मिनट टू मिनट कार्यक्रम के तहत 10.40 पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय केंद्र में मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक होंगे। सुबह 10.59 पर गांधी सभागार में उनका आगमन होगा। वह सुबह 11.16 पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे द्वारा संपादित पुस्तक का विमोचन करेंगे।