फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल ट्रायल तय करेगा तीनों क्रिकेटरों का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल ट्रायल तय करेगा तीनों क्रिकेटरों का भविष्य
विज्ञापन

झांसी। महानगर के तीन क्रिकेट खिलाड़ी सालों से उत्तर प्रदेश की टीम मेें जगह बनाने के लिए मैदान पर पसीना बहा रहे हैं पर अच्छा प्रदर्शन न होने के कारण उन्हें मौका नहीं मिल रहा था। इनमें से दो क्रिकेटर पांच साल से जबकि तीसरा खिलाड़ी छह साल से प्रयास कर रहा है। आखिर में तीनों की मेहनत रंग लाई और फाइनल ट्रायल के लिए तीनों को चुना गया है। ट्रायल में तीनों का प्रदर्शन ही उनका भविष्य तय करेगा।
उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम के फाइनल ट्रायल के लिए शिवाजी नगर निवासी उत्कर्ष साहू, अंश चौधरी तथा आवास विकास निवासी प्रभात टंडन का फाइनल ट्रायल के लिए चयन हुआ है। क्रिकेट एकेडमी के प्रभारी परवेज ने बताया कि उत्कर्ष और अंश पांच साल से जबकि, प्रभात टंडन छह साल से उनकी एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। हर साल उत्तर प्रदेश की टीम के लिए वह प्रतिभाग करते रहे लेकिन उनका खराब प्रदर्शन चयन में आड़े आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल तीनों ने अंतर जनपदीय और जोन के मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। अंश चौधरी कानपुर के खिलाफ शतक व फैजाबाद के खिलाफ अर्द्धशतक जड़कर अपने बल्ले का दम दिखा चुके हैं। वहीं, प्रभात टंडन ने भी कानपुर के खिलाफ नाबाद 70 रन बनाकर अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। इतना ही नहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर उत्कर्ष साहू ने कानपुर, फैजाबाद और फतेहपुर के खिलाफ मैच खेले, जिसमें कानपुर के खिलाफ गेंदबाजी कर उन्होंने 18 रन देकर तीन विकेट झटके थे। तीनों मैचों में उन्हें छह विकेट लेने में सफलता मिली थी। फिलहाल तीनों कानपुर में चल रहे फाइनल ट्रायल में अपना प्रदर्शन दिखा रहे हैं। इस ट्रायल में अन्य जिलों के भी खिलाड़ी शामिल हुए हैं। ट्रायल के बाद अंडर-19 की फाइनल सूची जारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें