फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने किया तहसील और नगर पंचायत का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने किया तहसील और नगर पंचायत का निरीक्षण
विज्ञापन

तालबेहट। नगर विकास, नगरीय योजना और गरीबी उन्मूलन के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने तालबेहट तहसील और नगर पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली। नगर पंचायत में बांटने के लिए डस्टबिन रखे थे तो प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बन रहे आवास भी देखे।
तहसील आगमन पर डीएम मानवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पुलिस बल द्वारा सलामी दी गई। तहसील में आईजीआरएस और मुख्यमंत्री संदर्भ की शिकायतों की जानकारी ली तथा दो मामलों के निस्तारण की हार्डकॉपी मांगी। अधिकारियों से अन्य विषयों के बारे में पूछा। इसके बाद उनका काफिला नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा। जहां एक कक्ष में 4000 डस्टबिन रखी मिलीं। अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि जल्द ही इनका वितरण कराया जाएगा। उन्होंने शीघ्र वितरण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने डूडा द्वारा बनवाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास भी देखा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, उपजिलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, सीओ विनोद सिंह, तहसीलदार मनोज कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीड़िता ने मांगा न्याय
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत एक गांव से आई दुष्कर्म पीड़िता ने प्रमुख सचिव को शिकायती पत्र देते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई। उसने बताया कि तीन माह पहले उसके साथ एक आरोपी ने गलत कार्य किया था, जिसका मामला दर्ज है। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी से मिली है, जिसके कारण उसे आज तक गिरफ्तार नहीं किया है। इस संबंध में वह उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा चुकी है। आरोपी उसे और उसके परिजनों को खुलेआम धमका रहा है। उसने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं इस मामले के विवेचक उपनिरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जांच इसी माह की नौ तारीख को दी गई है। वह आरोपी को पकड़ने के लिए दो बार दबिश दे चुके हैं, परंतु आरोपी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

सजने लगे थे कार्यालय
तालबेहट। प्रमुख सचिव के मंगलवार को आगमन के कारण सरकारी कार्यालयों की सजावट का काम शुरू हो गया था, परंतु दोपहर बाद जब उनके सोमवार को ही आने की सूचना मिली तो आनन- फानन में तहसील, नगर पंचायत, कोतवाली और सीएचसी को सजाने का काम तेजी से होने लगा। कार्यालयों में साफ- सफाई चकाचक कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें