प्रमुख सचिव लेंगे अस्पताल का जायजा
झांसी। प्रदेश के प्रमुख सचिव सोमवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके लिए साफ सफाई करने में पूरा अमला जुटा रहा। खराब पड़े वाटर कूलर भी बदल दिए गए।
20 जून के बाद मुख्यमंत्री दौरा कर सकते हैं। दौरे को लेकर ही प्रमुख सचिव दौरा कर रहे हैं। अस्पताल में सफाई व्यवस्था से लेकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को दुरुस्त किया गया। अस्पताल के सभी स्टोरों की सफाई कराई गई। अस्पताल में खराब पड़े वाटर कूलर को बदल कर नया लगाया गया है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. बलबीर कृष्ण गुप्ता ने बताया कि प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर छुट्टी पर गए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं।