एथलेटिक्स शिविर आज से
झांसी। एथलेटिक्स संघ व क्षेत्रीय खेल की तरफ से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सोमवार से 26 जून तक दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर लगाया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अर्जुन सिंह ने बताया कि इसमें 10 से 18 वर्ष तक के बालक-बालिका शामिल हो सकेंगे।