फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यप्रणाली सुधारें अफसर, नहीं तो हटा दिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यप्रणाली सुधारें अफसर, नहीं तो हटा दिया जाएगा
विज्ञापन

झांसी। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डा. हीरा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की पिछली सरकार के भ्रष्ट अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाते हैं, तो उन्हें हटा दिया जाएगा। शासन की मंशा पूरी तरह से पारदर्शी है। ये आचरण सभी को अपनाना होगा। ये बात उन्होंने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष शनिवार की रात झांसी पहुंचे थे। रविवार की सुबह उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर किसानों से सीधा संवाद किया। वे ग्राम पलींदा, पालर और रक्सा गए। यहां उन्होंने किसानों से बातचीत की और खेती का हाल जाना। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों के लगातार इस्तेमाल की वजह से खेतों की उर्वरक शक्ति कम हो गई है। किसानों को अब जैविक खाद अपनानी चाहिए। इससे उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि परिवर्तन धीरे-धीरे आएगा। अब किसान भी जैविक खाद की उपयोगिता समझने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके विभाग की ओर से विद्यार्थियों को फीस में छूट दी जा रही है। वजीफे का लाभ दिया जा रहा है। शादी के लिए अनुदान दिया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को नवीन योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी ढंग से काम न करने वाले अफसरों को सरकार बख्शेगी नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें