फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांध चिकित्सकों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
काली पट्टी बांध चिकित्सकों ने जताया आक्रोश
विज्ञापन


झांसी। उत्तर प्रदेश नर्सिंगहोम एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सभी अस्पतालों एवं नर्सिंगहोमाें में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर पश्चिम बंगाल में रेजीडेंस डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट पर आक्रोश जताया।
अध्यक्ष डॉ. एके सांवल ने कहा कि डॉॅक्टरोें के खिलाफ दिन रोज मारपीट की घटनाएं हो रही हैं, जो उचित नहीं हैं। सरकार को इन घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

सचिव निलय जैन ने कहा कि चिकित्सक पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ दिन रात काम करते हैं। किसी भी गंभीर मरीज की मृत्यु होने पर पूरा दोषी डॉक्टर को ही माना जाता है। नर्सिंगहोमोें में मारपीट व तोड़फोड़ की घटनाएं आम बात हो गई हैं। यही हाल रहा तो भविष्य में चिकित्सक या नर्सिंगहोम गंभीर मरीजों के इलाज से कतराने लगेंगे। इस मौके पर डॉ. डीएन मिश्रा, डॉ. प्रवीण कुमार जैन, डॉ. आरसी अरोरा, डॉ. रजत मिसुरिया, डॉ. राजीव कपूर, डॉ. सतीश अग्रवाल, डॉ. आरआर सिंह, डॉ. मनीष जैन, डॉ. मुकेश नजा, डॉ. धीरज अग्रवाल मौजूद रहे।
इधर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नेतृत्व में चिकित्सकों ने काली पट्टा बांध काम किया। घटना को दुखद बताते हुए सभी ने निंदा की। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. बीके गुप्ता, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. राजीव जैन, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. विजय भारद्वाज, डॉ. अमित कुमार वार्ष्णेय मौजूद रहे। झांसी प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंगहोम एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर चिकित्सकों को सुरक्षा प्रदान करने संबंधी कानून बनाने की मांग की।

पत्नी के अपहरण का आरोप
झांसी। थाना गुरसरांय के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 10 मई की शाम जमीन हड़पने की नियत से कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद से पत्नी का कुछ अतापता नहीं है। आरोप है कि पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज न कर 11 मई को एनसीआर दर्ज कर ली। उसने कई लोगों से जान का खतरा बताकर कार्रवाई की मांग की है।

सीबीआई जांच करानेे की मांग
झांसी। प्रगतिशील समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष धीरेेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आगरा मेें हुई बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने परिजनों को एक करोड़ रुपये आर्थिक मदद की मांग की।

ऑॅटो-कार की टक्कर में चार लोग घायल
झांसी। थाना सदर बाजार स्थित भगवंतपुरा के पास ऑटो व कार की टक्कर से चार लोग घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार सुबह एक कार मऊरानीपुर से झांसी आ रही थी। इसी बीच सामने से सवारियां से भरी आ रही ऑटो ने कार में टक्कर मार दी जिससे कार में सवार अंबेडकरनगर निवासी शिल्पा (18), बरुआसागर की जरवो निवासी नीलम (19), मुलायम व उल्दन निवासी उर्मिला घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने की मांग
झांसी। शुक्रवार को किन्नरों ने एसएसपी से मिलकर हाजी नूरी किन्नर हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों पर इनाम घोषित करने की मांग की। सभी ने बताया कि 20 अप्रैल को आंतिया तालाब के पास कई लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी। आरोपी भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। कई आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें