फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल एक्सप्रेस में एक यात्री की हीट स्ट्रोक से हुई थी मृत्यु

विज्ञापन
विज्ञापन
केरल एक्सप्रेस में एक यात्री की हीट स्ट्रोक से हुई थी मृत्यु
विज्ञापन

झांसी। केरल एक्सप्रेस में चार वरिष्ठ नागरिकों की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय समिति ने जांच के बाद खुलासा किया है कि मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ने वाले यात्री सुबरय्या (87) की मृत्यु हीट स्ट्रोक से हुई थी। जबकि तीन अन्य यात्रियों का बिसरा जांच के लिए आगरा स्थित फोरेंसिक प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
इस प्रकरण में रेलवे बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग को मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए थे। इस पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने चार सदस्यों की समिति का गठन किया था। शुक्रवार को समिति में शामिल डॉ. आनंद द्विवेदी, डॉ. डीएस गुप्ता, डॉ. गोकुल प्रसाद व डॉ. अरुण उपाध्याय ने मरीजों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही भर्ती दौरान मृत्यु होने वाले मरीज की भर्ती फाइल का अध्ययन कर जांच रिपोर्ट को तैयार की। बाद में जांच रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बलबीर कृष्ण गुप्ता ने बताया कि जांच रिपोर्ट से पता लगा है कि यात्री सुबरय्या की मौत हीट स्ट्रोक से हुई थी, जबकि अन्य यात्रियों का बिसरा जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेज दिया गया है। मालूम हो कि तमिलनाडु से 68 लोगों का एक ग्रुप दस दिन पहले वाराणसी और आगरा घूमने के लिए निकला था। वाराणसी में धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद वे सब दो दिन पहले आगरा आ गए थे। सोमवार को यह सभी 12626 केरल एक्सप्रेस में सवार होकर आगरा से कोयंबटूर लौटकर जा रहे थे। इन सभी के एस 8 व एस 9 कोच में आरक्षण थे। आगरा से ट्रेन चलने के साथ ही तमिलनाडु के निलगिरी जिले के कोन्नूर थाना क्षेत्रांतर्गत कोल्लीमलाई अति ग्राहत निवासी पाचीयप्पा के बुंदर पालानी (80), कोन्नूर थाना क्षेत्र के ओट्टूपट्टाराई द नीलग्राश निवासी बालाकृष्णन रामासामी (69), कोयंबटूर के कृष्णा अम्मा राजापुरम मोडी कोयंबटूर साउथ अपलीयत निवासी धीवानाई पत्नी चिन्नारे व कैन्नूर निवासी सुबरय्या (87) की तबियत बिगड़ने लगी। ट्रेन के झांसी आते- आते पाचीयप्पा, बालाकृष्णन व धीवानाई गर्मी सहन नहीं कर सकीं और तीनों ने चलती ट्रेन में ही दम तोड़ दिया था। साथ ही तमिलनाडु के कैन्नूर निवासी सुबरय्या (87) की झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें