फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी उाद्योग लगाने के लिए 26 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
खादी उद्योग लगाने के लिए 26 तक करें आवेदन
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण अंचलों में उद्योग स्थापना के लिए इच्छुक 26 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि उद्योग लगाने के इच्छुक को 25 लाख तक की उत्पादन इकाई और दस लाख रुपये तक सेवा उद्योग के तहत प्रोजेक्ट स्वीकृत किए जाते हैं। इसमें खादी ग्रामोद्योग की तरफ से सामान्य जाति को पुरुष वर्ग को प्रोजेक्ट लागत का 25 प्रतिशत तथा अन्य सभी आरक्षित वर्ग महिला, पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक और विकलांग को 35 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान दिया जाता है। जबकि, सामान्य वर्ग को प्रोजेक्ट कॉस्ट का 10 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग को पांच प्रतिशत का अंश दान स्वयं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत वर्ष 2019-20 में कुल 34 इकाई को स्थापित करने का लक्ष्य है, जिसमें 101.97 लाख रुपये तक कह सब्सिडी मान्य है। इच्छु़क उद्योग स्थापित करने के लिए ऑनलाइन (pmegpeportal) पर आवेदन कर सकते हैं। तथा जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में 12 से 26 जून तक सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक कार्यालय दिवस में आवेदन पत्र ले कर जमा कर सकते हैं। 26 जून के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें