फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित को अपना मानकर अपनाएं संवेदनशील व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित को अपना मानकर करें संवेदनशील व्यवहार
विज्ञापन

झांसी। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को महिलाओं और बाल अपराधों के उत्पीड़न को रोकने व उनकी सुरक्षा के लिए आयोजित कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि पीड़ित को न्याय और अपराधी को उचित दंड दिलाया जाए। यह तभी संभव है जब हम पीड़ित बच्चे को अपना बच्चा मानकर उसके प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाएंगे। जब पीड़ित बच्चा हम पर भरोसा करेगा, तभी केस के प्रति आवश्यक जानकारी हम जुटा पाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रभावी संवाद के माध्यम से ही हम पीड़ित के साथ जुड़ सकते हैं। विशेषकर महिलाओं और बच्चों के संदर्भ में अतिसंवेदनशीलता की जरूरत है। कार्यशाला में जनपद के शहरी क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों व एनजीओ कर्मियों को जोखिम की स्थिति में पीड़ित महिलाओं और बच्चों के साथ प्रभावी एवं संवेदनशील ढंग से कार्य करने की जानकारी दी गई। साथ ही भविष्य की कार्ययोजना के तहत समुदाय स्तर पर महिलाओं और किशोरियों के बीच पुलिस-प्रशासन व पुलिस द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए बाल संरक्षक समूह के गठन के संबंध में भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में बाल कल्याण समिति सदस्य व मजिस्ट्रेट मोहम्मद आबिद खान ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090, 1058 को अधिक से अधिक लोगों के बीच प्रचार-प्रसार करने को कहा। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संबंधित पाक्सो एक्ट पर भी विचार रखे। उन्होेंने थानों पर बाल कल्याण समिति सदस्यों व चाइल्ड लाइन समिति के मोबाइल नंबर अंकित कराने का सुझाव दिया, जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने एक सप्ताह में नंबरों को अंकित कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में सहायक श्रम आयुक्त आशीष कुमार अवस्थी, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल, चाइल्ड लाइन समन्वयक बिलाल उल हक, अमरदीप, सदस्य बाल कल्याण समिति नासिर अली और सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें