फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसाई मंडी में एफडीए ने जांचीं मांस की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
कसाई मंडी में एफडीए ने जांचीं मांस की दुकानें
विज्ञापन

झांसी। सोमवार को कसाई मंडी में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम मांस की दुकानों में जांच करने पहुंची। इस दौरान टीम ने सभी कागजातों की जांच की। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। इस मौके पर टीम ने जांच कर सभी मांस विक्रेताओं को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

लगातार चल रहे अभियान के तहत सोमवार को खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की शहर के सबसे घने इलाका कसाई मंडी पहुंची। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। टीम को देखकर कुछ दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर इधर-उधर हो गए। एफडीए की टीम ने मांस की दुकानों में साफ-सफाई से लेकर मांस की गुणवत्ता व मांस कहां से लाकर बेचा जा रहा है इसकी जांच की। इस दौरान टीम ने मांस विक्रेताओं को आवश्यक निर्देश दिए। जिला अभिहित अधिकारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मिलावट को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग पूरी तरह अलर्ट है। मिलावट खोरों के खिलाफ लगातार अभियान चला कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें