फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपरी बाजार में छापा, चार क्विंटल पॉलीथिन बरामद

विज्ञापन
nagar nigam jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। पॉलीथिन के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम की टीम ने पुलिस के साथ सीपरी बाजार में दो प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। यहां से भारी मात्रा में पॉलीथिन कैरी बैग, प्लास्टिक और थर्माकोल की वस्तुएं बरामद की गईं। इस दौरान पचास हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

प्रतिबंध के बाद भी पॉलीथिन का उपयोग धड़ल्ले से जारी है। इस पर अंकुश के लिए जिलाधिकारी/नगर आयुक्त शिवसहाय अवस्थी ने प्रवर्तन टीमों का गठन किया है। सोमवार की दोपहर सटीक सूचना पर पांचों प्रवर्तन टीमें सीपरी बाजार किराना मार्केट पहुंचीं। यहां अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई। साथ में सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। दो कारोबारी राय डिस्पोजल और राहुल कोरी के प्रतिष्ठान से पॉलीथिन से निर्मित लगभग चार क्विंटल से अधिक उत्पाद बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि ये कारोबारी पॉलीथिन का थोक कारोबार करते थे। उनके यहां से फुटकर कारोबारी पॉलीथिन ले जाते थे। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी रही। बाजार में हड़कंप की स्थिति बनी रही। टीम ने दोनों कारोबारियों से 25-25 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
उल्लेखनीय है कि पॉलीथिन के खिलाफ ये अभियान लगातार जारी रहने वाला है। पॉलीथिन पर्यावरण के लिए नुकसानदायक तो है ही, साथ ही सफाई व्यवस्था को भी ध्वस्त किए हुए है। शहर के ज्यादातर नाले और नालियां पॉलीथिन कचरे से पटी हुई हैं, जिन्हें साफ करने में नगर निगम को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें