फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में पानी की कमी, चंदा कर मंगाया पाइप बेकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुएं में पानी की कमी, चंदा कर मंगाया पाइप बेकार
विज्ञापन

ललितपुर। मोहल्ला गांधीनगर में तलैयावाली गली में सार्वजनिक कुआं होने के बाद भी मोहल्लेवासियों को पानी के लिए परेेेशान होना पड़ रहा है। जलसंस्थान जब पाइप डलवाने को राजी नहीं हुआ तो मोहल्लेवासियों ने साढ़े तीन हजार रुपये चंदा एकत्रित करके कुएं से पानी लेने के लिए पाइप मंगवाया, हालांकि बाद में पानी की उपलब्धता कम होने के कारण पाइप को कुएं में नहीं लगाया जा सका।
मोहल्ला गांधीनगर के तलैयावाली गली में नलों में पानी नहीं आ रहा है। इससे लोग दूर जाकर हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हैं। जैन मंदिर के पास सरकारी कुआं होने के बाद भी गर्मियों में मुहल्लेवासी पानी के लिए परेशान हैं। मोहल्ले वालों ने पिछले दिनों जलसंस्थान से संपर्क करने के बाद कुएं में पाइप डालने की मांग रखी। लेकिन, जलसंस्थान राजी नहीं हुआ तो मोहल्लेवासियों ने खुद ही चंदा एकत्रित करके कुएं से पानी के लिए पाइप मंगा लिए। इसके बाद जलसंस्थान के अधिकारियों ने कुंए में पाइप डलवाने के लिए सर्व किया तो पानी की उपलब्धता काफी कम मिली। इस पर पाइप नहीं डाले जा सके। इससे मोहल्लेवालों की पानी की समस्या हल नहीं हो सकी। यहां के लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि, जल संस्थान द्वारा यहां पानी की किल्लत देखते हुए लोगों की मांग पर पानी के टैंकरों से सप्लाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुएं में पानी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है, इसलिए पाइप नहीं डाला जा सकता है। यहां टैंकरों से लोगों के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। कोई दिक्कत नहीं है।
- प्रवीण कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें