फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की धीमी रफ्तार से मंडलायुक्त खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की धीमी रफ्तार से मंडलायुक्त खफा
विज्ञापन

झांसी। मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने रविवार को भ्रमण कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की हकीकत जानीं। इस दौरान कमियां सामने आने पर उन्होंने सुधार के निर्देश दिए।
लक्ष्मी ताल के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने विकास कार्य धीमा होने पर असंतोष जताया। उन्होंने एक सप्ताह में पाथ वे का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार्य की प्रगति बेहद धीमी है। इसकी गति बढ़ाई जाए। मौके पर उन्होंने प्लान भी देखा, जिसके जरिये जाना कि निर्माण किस तरह से होगा और काम पूरा होने के बाद उसका स्वरूप कैसा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कान्हा उपवन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां रखे पशुओं के बारे में जानकारी ली। पशुओं के खाने पीने के शेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कांजी हाउस बिजौली में गोबर के लट्ठे बनते हुए देखे और उन्होंने इसके प्रोत्साहन का सुझाव दिया। कमिश्नर ने बायो गैस प्लांट लगाने का भी सुझाव दिया। इस पर जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने नगर निगम को बायो गैस का प्रस्ताव डाले जाने को कहा। कोंछाभांवर में जल निगम की स्टैंड पोस्ट का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने कहा कि लगभग चार हजार संयोजन दिए जाने हैं। तत्काल एक सप्ताह में दे दिए जाएं। पाइप लाइन डालते समय क्षतिग्रस्त हुई सड़क को दुरुस्त किया जाए। लीकेज तत्काल ठीक किए जाएं। भ्रमण के दौरान अपर आयुक्त त्रिभुवन विश्वकर्मा, अपर आयुक्त रोहन सिंह, अपर आयुक्त आर के गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें