फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-आगरा पैसेंजर का इंजन हुआ खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी-आगरा पैैसेंजर का इंजन हुआ खराब
विज्ञापन

झांसी। झांसी-आगरा पैसेंजर का इंजन दतिया और डबरा के बीच खराब हो गया। चालक ने इंजन सही करने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद दूसरा इंजन मंगाकर पैैसेंजर को रवाना किया गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आगरा जाने वाली झांसी-आगरा पैसेंजर झांसी से रवाना हुई। अभी ट्रेन दतिया से निकलकर डबरा की तरफ बढ़ रही थी, तभी 8.20 बजे अचानक इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण पैसेंजर खड़ी हो गई। चालक ने सही करने का भी प्रयास किया, लेकिन इंजन सही नहीं हो सका। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी। जहां बाद में मालगाड़ी का इंजन लगाकर पैसेंजर को 10.35 बजे आगरा की तरफ रवाना कराया। दो घंटे ट्रेन खड़ी रहने के कारण गर्मी में यात्रियोें का हाल बेहाल हो गया। वहीं, पैसेेंजर के देरी से रवाना होने के कारण अन्य स्टेशनों पर भी यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें