फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब रुला रही बिजली, न आने, न जाने का समय तय

विज्ञापन
विज्ञापन
खूब रुला रही बिजली, न आने, न जाने का समय तय
विज्ञापन

झांसी। भीषण गर्मी में शहरवासियों को बिजली खूब रुला रही है। बिजली के न आने का समय तय है और न जाने का। शनिवार की सुबह 33 केवीए हाइटेंशन लाइन के बसवार में रखरखाव का काम किया गया। इससे बिजौली, हंसारी, ग्रोथ सेंटर, भेल, बरुआसागर, मुन्नालाल, हाइडिल, सीपरी बाजार व पुलिया नंबर नौ सबस्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों की ढाई घंटे बिजली गुल रही।
अभी महानगर को 24 और ग्रामीण क्षेत्रों को 20 घंटे बिजली देने का रोस्टर चल रहा है। महानगर में हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर लगे उच्च क्षमता 40 एमवीए (मेगावाट) के दो और 63 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर से जेल चौराहा, हाइडिल, रानीमहल, मुन्नालाल, पुलिया नंबर नौ, प्रेमनगर, नंदनपुरा, खालसा सीपरी बाजार, बिजौली, ग्रोथ सेंटर, भेल और बरुआसागर को बिजली दी जा रही है। मेडिकल, पंचवटी उन्नाव गेट, गल्लामंडी और सूतीमिल सबस्टेशन को बड़ागांव स्थित दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से बिजली मिलती है।
विज्ञापन

मगर, पिछले कुछ दिनों से बिजली की मांग बढ़ने के कारण महानगर को 17 से 19 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों को अधिकतम 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। महानगर में सामान्य दिनों में 140 मेगावाट बिजली की मांग होती है और वहीं, इन दिनों यह मांग बढ़कर 160 से 170 तक पहुंच गई है। शनिवार को बिजली की मांग बढ़ने से सबस्टेशनों के अलग- अलग फीडर ओवर लोड बने रहे। इससे रात, सुबह, दोपहर और शाम में बिजली का आनाजाना बना रहा। ट्रांसफार्मरों को ट्रिपिंग से बचाने के लिए ट्रांसमिशन अफसर और कर्मचारी इन पर निगाह बनाए हुए हैं।
इधर, शनिवार की सुबह 33 केवीए हाइटेंशन लाइन के बसवार में रखरखाव का काम किया गया। इससे बिजौली, हंसारी, ग्रोथ सेंटर, भेल, बरुआसागर, मुन्नालाल, हाइडिल, सीपरी बाजार व पुलिया नंबर नौ सबस्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों की सुबह सात बजे से दस बजे तक बिजली गुल रही। कुछ देर बाद फिर बिजली चली गई। जो आधे घंटे बाद आ सकी। इसके बाद भी बिजली के आने- जाने का सिलसिला बना रहा।

ट्रांसफार्मर ओवर लोडिंग के कारण खराब न हों इस कारण ट्रिपिंग होने के बाद बिजली को बंद रखना पड़ रहा है। अथवा रखरखाव या फाल्ट आने पर ही बिजली काटी जा रही है। कोई भी अघोषित कटौती नहीं की जा रही है। - आरएन सिंह, मुख्य अभियंता (वितरण)।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों के लोग रहे सबसे ज्यादा रहे परेशान
बंसल कॉलोनी, मिशन कंपाउंड, बीकेडी, दतिया गेट, नई बस्ती, हींगन कटरा, पानी वाली धर्मशाला, जीवनशाह तिराहा, बाबूलाल कारखाना, पुरानी तहसील, खंडेराव गेट, पंचकुइयां, टकसाल, गंधीगर का टपरा, दीक्षित बाग, राई का ताजिया, मुकरयाना, लक्ष्मण गंज, सीपरी बाजार के टंडन रोड, ग्वालटोली, नानक गंज, मसीहागंज, रायगंज, रस बाहर तिराहा, खालसा, जर्मनी, आईटीआई, लहरगिर्द, हंसारी, बिजौली, राजगढ़, भेल, बरुआसागर समेत 100 से अधिक मुहल्लों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें