फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे देरी से आई लखनऊ पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेनों में पल-पल काटना हो रहा मुश्किल
विज्ञापन

झांसी। इस भीषण गर्मी में पैसेंजर ट्रेनों का सफर सबसे मुसीबत भरा बना हुआ है। एक तो सभी कोच आग की तरह तपते हैं, दूसरा यह गाड़ियां वक्त पर भी नहीं चल रही हैं। शुक्रवार लखनऊ झांसी पैसेंजर ट्रेन सात घंटे देरी से आई। इस ट्रेन में लोगों को एक- एक पल काटना भारी पड़ गया।
लखनऊ से आने वाली पैसेंजर रात 12 बजे झांसी आती है। मगर, यह ट्रेन शुक्रवार की रात की जगह 7.30 घंटे देरी से झांसी आई। यह ट्रेन सात घंटे का सफर 15 घंटे में पूरा कर सकी। भीषण गर्मी में इस ट्रेन में सवार मुसाफिरों को पल- पल काटना मुश्किल हो गया। रास्ते के अधिकांश स्टेशनों पर यात्रियों को पानी तक नहीं मिल सका। इस ट्रेन में सवार नंदनपुरा निवासी अब्दुल सगीर ने बताया कि वह ट्रेन की घुटन से बीमार पड़ गए। अब दोबारा कभी गर्मियों में पैसेंजर ट्रेन में सफर नहीं करेंगे। दूसरे यात्रियों का भी ऐसा ही हाल था। दरअसल, गर्मी और तपिश के कारण कोच आग की तरह तप रहे हैं। इससे पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों के लिए सफर करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही शनिवार को इटारसी झांसी पैसेंजर तीन घंटे, बांदा झांसी पैसेंजर दो घंटे, 12627 कर्नाटका एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, 12617 मंगला एक्सप्रेस सवा चार घंटे, 01707 जबलपुर अटारी एक्सप्रेस पांच घंटे, 19168 साबरमती एक्सप्रेस ढाई घंटे, 11015 कुशीनगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 09014 लखनऊ मुंबई स्पेशल ट्रेन छह घंटे, 19314 इंदौर एक्सप्रेस सवा दो घंटे देरी से झांसी आई। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें