‘बिग कॅरियर फेस्ट’ 13 व 14 जून को
झांसी। 92.7 बिग एफएम 13 व 14 जून को शाम चार बजे से रात दस बजे तक ‘बिग कॅरियर फेस्ट’ का आयोजन आशीर्वाद गार्डन में करने जा रहा है, जिसमेें झांसी के विद्यार्थियों को 20 से ज्यादा विश्वविद्यालय और कॉलेज के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
इस अवसर पर कक्षा आठ व इससे ऊपर के विद्यार्थी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर स्मार्ट मोबाइल फोन, फिटनेस बैंड व अन्य ढेर सारे गिफ्ट बाउचर्स जीत सकते हैं। कक्षा 10 व 12 में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बिग एफएम सम्मानित करेगा। इसके लिए विद्यार्थियों को बिग कॅरियर फेस्ट में अपने अंकपत्र की प्रतिलिपि लेकर आना होगा। साथ ही अगर विद्यार्थी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं तो वह अपना नाम और जीके क्विज लिखकर व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 9136105927 पर 13 जून की शाम चार बजे तक भेज सकते हैं। विद्यार्थियों को बिग कॅरियर फेस्ट में मोटिवेशन स्पीकर की वर्कशॉप का लाभ मिलेगा। गायन व नृत्य कला प्रदर्शन करने का भी मौका मिलेगा, जिसमें भाग लेकर आप कई सारे उपहार जीत सकते हैं। कार्यक्रम पावर्ड वाय श्रीमती विद्यावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन व मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।