फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन तो बिछी, पर नहीं आता पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाइप लाइन तो बिछी, पर नहीं आता पानी
विज्ञापन

झांसी। बाहर बड़ागांव गेट स्थित गायत्री कॉलोनी में सैकड़ों लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। यहां जल संस्थान की पाइप लाइन तो बिछी है, लेकिन पिछले कई सालों से उसमें पानी नहीं आ रहा हैं, जबकि लोगों को बिल पूरा चुकाना पड़ता है। कॉलोनी में न तो हैंडपंप लगे है और न ही नियमित पानी के टैंकर पहुंच रहे है। ऐसे में लोग काम धंधा छोड़ पानी जुटाने में लगे रहते है।
विज्ञापन

गायत्री कॉलोनी में इस समय जल संकट गहराया हुआ है। कॉलोनी के परशुराम, राजकुमारी, शारदा, जमुना प्रसाद का कहना है कि जल संकट के कारण मेहमान भी आने से बचते है। कई परिवार अपने मकान भी बेच कर चले गए हैं। पानी के लिए लोग साइकिल और मोटर साइकिलों से लक्ष्मी तालाब के पास लगे सरकारी नल पर जाते है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में न तो कोई हैंडपंप लगा है और न ही नियमित टैंकर आते है। अगर दिन में दो बार टैंकर आ जाए, तो समस्या हल हो जाएगी। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में 15 साल से जल संस्थान की पाइप लाइन बिछी है, लेकिन कई सालों से उसमें पानी नहीं आ रहा है। जबकि बिल पूरा चुकाना पड़ता है। कॉलोनीवासियाें का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान न होने पर वह सभी डीएम के पास जाएंगे।
विज्ञापन


कॉलोनी में पानी की समस्या पिछले कई सालों से है। गर्मियों में यह समस्या और भी भयावह हो जाती है। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है।
अमित चक्रवर्ती स्थानीय वासी

खाना बनाने तक क ो पानी बहुत मुश्किल से जुटता है। हमारे यहां मेहमान आते है, तो वह भी पानी भरने में जुट जाते हैं।
बसंती स्थानीय निवासी

मुहल्ले में नल लगे है, लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा है। जबकि बिल बराबर आ रहे हैं। पिछले क ई सालों से यह समस्या बनी हुई है।
प्रहलाद प्रजापति स्थानीय निवासी

कॉलोनी व आसपास के हजारों लोग जल समस्या से जूझ रहे है। टैंकर भी कभी कभार आता है। पानी के लिए लोगों को रात जगना पड़ता है।
माया स्थानीय निवासी
पेयजल महायोजना के अंतर्गत बड़ागांव गेट बाहर पानी की टंकी का निर्माण होने जा रहा है, जहां पानी नहीं मिल रहा है, वहां जल्द यह समस्या दूर हो जाएगी।
कुलदीप सिंह अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें