फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर फिर ट्रेजेडीः अब कुशीनगर में दम घुटने से यात्री की मौत

Fri, 07 Jun 2019 02:55 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Getty
विज्ञापन

भीषण गर्मी और भीड़ के कारण ट्रेन के जनरल कोचों का सफर मुसीबत बन गया है। कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल कोच में अधिक भीड़ होने के कारण बुधवार को एक यात्री की दम घुटने से मौत हो गई। एक सप्ताह में ट्रेनों के जनरल कोच में दम घुटने से यह दूसरी मौत है।

विज्ञापन


गाजीपुर क्षेत्र के राई मंडी मारकिन गंज गंगा जी के पुल निवासी राजेश गुप्ता मुंबई में पान की दुकान चलाते थे। बुधवार को कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होकर थाणे मुंबई से गाजीपुर अपने गांव जा रहे थे। कोच में भीड़ अधिक होने व भीषण गर्मी से उनको घबराहट होने लगी।

स बात को उन्होंने अन्य यात्रियों को बताया। इस पर यात्रियों ने उनको बबीना स्टेशन पर उतार दिया। वह बबीना स्टेशन पर अचेत होकर गिर पड़े। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ उपनिरीक्षक आरबी शुक्ला उनको बबीना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उनके पास मिले मोबाइल नंबर से परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद ही यात्री की पहचान हो सकी। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि यात्री को घबराहट की शिकायत होने पर बबीना स्टेशन पर उतारा गया, लेकिन उपचार मिलने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

मालूम को कि एक जून को बांदा निवासी रामप्रकाश अहिरवार की बेटी सीता की उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति के जनरल कोच में भीड़ व गर्मी से हालत बिगड़ गई थी। झांसी में उतारकर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें