फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में मुक्के बरसाएंगे कामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में मुक्के बरसाएंगे कामिल
विज्ञापन

झांसी। उत्तराखंड के रुद्रपुर में आठ से 13 जून तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झांसी के कामिल रिंग में अपने मुक्कों का प्रदर्शन करेंगे। कामिल ने कुछ साल पहले ही अपने कॅरियर की शुरूआत की और वर्ष 2018 में खेलो इंडिया में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक हासिल किया था।
अमेच्योर बॉक्सिंग संघ के सचिव अब्दुल हमीद ने बताया कि रुद्रपुर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए 22 मई से मेरठ में प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया था, जिसमें कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के लिए झांसी से 45-48 किलोग्राम भार में खातीबाबा निवासी रिंकी किशोर, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के स्पोर्ट्स हॉस्टल के 60 किलोग्राम भार में राहुल ममगई और 91 किलोग्राम भार में कामिल और आईटीआई निवासी आजम-उल-हक शामिल हुए, जिसके बाद केवल मोहम्मद कामिल का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामिल ने कुछ साल पहले ही मुक्केबाज का प्रशिक्षण लिया और पहली बार वर्ष 2017 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रजत पदक पाया। इसके बाद वर्ष 2018 में प्रतियोगिता में हिस्सा तो लिया पर उपलब्धि हासिल नहीं हुई। लेकिन, खेलो इंडिया में टीम का हिस्सा बनकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर झांसी का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें