पेंशन से होंगे तीन करोड़ व्यापारी लाभान्वित
झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को व्यापारियों की पेंशन योजना को लेकर क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा से मुलाकात कर उनको प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री को संबोधित धन्यवाद पत्र सौंपा।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संतोष साहू, महामंत्री विवेक सेठ ने कहा कि कैबिनेट ने खुदरा व्यापारियों व दुकानदारों के लिए तीन हजार रुपये मासिक पेंशन योजना मंजूर की है, जिससे देश के तीन करोड़ व्यापारी लाभान्वित होंगे। सरकार की इस पहल का व्यापारी समाज हृदय से साधुवाद करती है। व्यापारी प्रभु दयाल साहू ने कहा कि सरकार से व्यापार को सरल बनाने के लिए श्रम और बैंकिंग में भी बडे़ सुधार की आशा है। इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता, अविनाश साहू, कृष्णा राय, विक्की तिवारी, अनूप समेले, राकेश दुबे, अश्विनी पटेल, सतेंद्र बुटौलिया आदि मौजूद रहे।