फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को बचाने के लिए निकाली रैली, किया पौधरोपण

विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरकारी तंत्र और समाजसेवियों ने विविध कार्यक्रम का आयोजन कर शहरवासियों को जागरूक किया। कहीं जन जागरूकता रैली निकाली गई तो कहीं नुक्कड़ नाटक के जरिये बढ़ते प्रदूषण का कारण और उपाय बताए। इसके अलावा कई स्थानों पर पौधरोपण भी हुआ।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सघन अभियान चलाया तथा डोर-टू-डोर कलेक्शन करने वाली टीमों के सदस्यों को कचरा संग्रहण करने के लिए जागरूक किया। इसके बाद अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त ने इलाईट चौराहा पर श्रमदान किया। इसके उपरांत जन जागरूका रैली इलाईट चौराहा से रानी लक्ष्मीबाई पार्क तक निकाली गई। रैली को हरी झंडी महापौर रामतीर्थ सिंघल ने दिखाई। दूसरी ओर कान्हा उपवन और कांजी हाउस में पौधरोपण हुआ। शंकर सिंह के बगीचे पर नुक्कड़ नाटक के जरिये पौधे लगाने व शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, मुख्य अभियंता एलएन सिंह, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे।
मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पर्यावरण को हरित बनाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। झांसी मंडल मुख्यालय से रैली को हरी झंडी मंडल रेल प्रबंधपक नीरज अंबष्ठ ने दिखाई। रैली में स्काउट एवं गाइड, बीटीसी प्रशिक्षु, एसटीसी प्रशिक्षु स्लोगन, पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। मानव विकास संस्थान की तरफ से छावनी परिषद में स्थित पब्लिक पार्क  में इंजी. पीएन गुप्ता और कन्वीनर अशोक अग्रवाल ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

जेसीआई मानस्विनी की तरफ से वातावरण को हरा भरा बनाने के लिए पिछले वर्ष एक हजार पौधे रोपने का संकल्प लिया था, जिसे पूरा किया। इस मौके पर रजनी गुप्ता, ऊषा सेन, रीना अग्रवाल, नीतू अग्रवाल मौजूद रहीं।  
जेसीआई गूंज की तरफ से बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया तथा बच्चों को वातावरण को प्रदूषण बनाने के लिए हरियाली को बचाए रखने की जानकारी दी। इस मौके पर स्व्लेहा खान, अलकमा खान, रेखा राठौर मौजूद रहीं।
लायंस क्लब युवराज ने ग्वालियर रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में 254 वृक्ष रोपे। इस मौके पर माला मल्होत्रा, हरिओम पाठक मौजूद रहे।
मार्ग श्री चेरिटेबिल ट्रस्ट की तरफ से 10 गांवों का भ्रमण कर जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर करन, शारदा, खुशीलाल, ऊषा देवी मौजूद रहीं।
राज्य ललित कला एकेडमी की संयोजिका कामिनी बघेल ने पर्यावरण बचाओ-जीवन बचाओ पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस मौके पर वंदना अग्रवाल, अपर्णा चतुर्वेदी मौजूद रहीं।
अखिल भारतीय स्वच्छकार एसोसिएशन महिला मोर्चा की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने इस दिवस का महत्व बताया तथा हर साल हो रहे बदलाव को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए भावी पीढ़ी के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में विमला वोहद, बाल कृष्ण गांचले, अरुण द्विवेदी, कुंदलन लाल मौजूद रहे।
युवा ब्राह्मण महासंघ, जन सूचना अधिकार मंच, परमार्थ समाज सेवी संस्थान, जन चेतना युवा समिति, भारत विकारस परिषद प्रमुख शाखा, जन सत्ता दल, जिला जन कल्याण समिति की तरफ से संगोष्ठी का आयोजन कर पर्यावरण को बचाने के लिए चर्चा हुई। वक्ताओं ने इस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही अन्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें