फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लू लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

तालबेहट। नौतपा समाप्त होने के बाद क्षेत्र में गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को दोपहर में गर्म हवाएं चलती रहीं। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। गर्म हवाओं के कारण सड़क पर चलना मुसीबत भरा हो रहा है। लू लगने से ग्राम मदौना निवासी महेश दुबे की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का अनुमान था कि रविवार को नौतपा समाप्त होने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, परंतु इस समय भगवान सूर्य की प्रचंडता के आगे सब बेबस नजर आ रहे हैं। मंगलवार को आसमान से सुबह से आग बरसने लगी थी। 10 बजे मौसम इतना गर्म था कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। ग्रामीण अचंलों से अपनी शिकायत लेकर तहसील आए अधिकांश ग्रामीण दोपहर में तहसील के आसपास या किसी पेड़ की छाया में बैठे रहे। उधर, ग्राम मदौना निवासी महेश दुबे (45) पुत्र गोकुल प्रसाद की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह दोपहर में किसी काम से तालबेहट जा रहे थे। अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि लू लगने से मौत हुई है। मृतक के तीन संतानें हैं। इस संबंध में जब तहसीलदार मनोज कुमार सरोज से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में अभी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें