फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में सात माह में पूरा हो सीपरी ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हर हाल में सात माह में पूरा हो सीपरी ओवरब्रिज
झांसी। सांसद अनुराग शर्मा ने सोमवार को अपने बंगले पर मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ व अधीनस्थ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान सीपरी बाजार ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हर हाल में सात में ओवरब्रिज तैयार हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस पर डीआरएम ने बताया कि पुरानी कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया गया है। नए टेंडर की अधिसूचना इस हफ्ते जारी हो जाएगी। 60 दिन टेंडर प्रक्रिया पूरी होने में लगेंगे। सितंबर में काम चालू हो जाएगा। इस पर सांसद ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया 60 की जगह 30 दिन में पूरा हो सके, इसके लिए वह रेलमंत्री से भेंट करेंगे। साथ ही स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड से गार्डर बनाने के लिए जल्द लोहा मिल सके, इसके लिए वह उक्त कंपनी के चेयरमैन से मुलाकात करेंगे। सात महीने में ब्रिज तैयार करना है। साथ ही सांसद ने ग्वालियर और ललितपुर रोड पर प्रस्तावित ओवरब्रिज पर जानकारी ली। उनको बताया गया कि दोनों ब्रिज के लिए रेलवे ने टेक्नीकल बिड तैयार कर रखी है। रेल मंत्रालय प्रस्ताव को मंजूरी दे तो काम शुरू होने में फिर वक्त नहीं लगेगा। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें