फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए गायत्री परिवार ने किए यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए गायत्री परिवार ने किए यज्ञ
विज्ञापन

झांसी। पर्यावरण के संरक्षण और वैदिक यज्ञ परंपरा के प्रचार-प्रसार के लिए गायत्री परिवार के तत्वावधान में जगह-जगह सामूहिक यज्ञ हुए। घरों में भी गायत्री परिवार के सदस्यों ने वेद मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित कीं। यह यज्ञ झुग्गी बस्तियों से लेकर पॉश कालोनियों और मुहल्लों में भी हुए। इनमें सभी समाजों के सदस्यों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
विज्ञापन

गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्री श्रीराम शर्मा के महाप्रयाण दिवस पर हुए घर-घर गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत महानगर के ओम शांति नगर, आवास विकास, अंशल कालोनी, ब्रह्म नगर, मेडिकल क्षेत्र, वीरांगना नगर कालोनी, प्रेमनगर, सीपरी, नंदनपुरा, पंचवटी के अलावा सीपरी स्थित झुग्गी बस्ती जौहर नगर में यज्ञ कार्य हुआ। जौहर नगर में हुए सामूहिक यज्ञ में गायत्री परिवार के यज्ञाचार्यों ने कहा कि भारत में गायत्री मां की पूजा व साधना प्राचीन है। गायत्री मंत्र का जाप सभी मनुष्यों को एक सूत्र में जोड़ता है। यह मंत्र वैचारिक प्रदूषण को समाप्त करता है। वातावरण की शुद्धि के लिए यज्ञ घर घर किया जाना चाहिए। गायत्री यज्ञ से मनुष्य के विचार शुद्ध होते हैं। आत्म विश्वास बढ़ता है और प्रखर व्यक्तित्व होता है। घर परिवार, पड़ोस में शांति, प्रेम व सात्विकता का प्रसार होता है। गीता में भगवान श्री कृष्ण ने यज्ञ को श्रेष्ठ कार्य बताया। इससे मनुष्य समूचे विश्व को अपना परिवार समझता है। यज्ञाचार्यों ने कहा कि यज्ञ में औषधीय जड़ी बूटियों का उपयोग होता है, जो रोगों से मुक्ति प्रदान करता है। यज्ञ कुंड में लोहा पीटा समाज व अन्य समाजों के सदस्यों ने आहुतियां अर्पित की। इधर खजूर वाली माता मंदिर परिसर में हुए पंच कुंडीय महायज्ञ में डा. अचल सिंह चिरार, भरत दास, लल्लन राम प्रजापति, एस के गोयल ने आहुतियां अर्पित कीं। इसके अलावा रविवार को गायत्री परिवार के पुरोहितों ने 651 घरों में यज्ञ पूर्ण कराया और देव स्थापना की। उपासना व साधना का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही कई अन्य घरों में गायत्री परिवार के सदस्यों ने यज्ञ किए। प्रेमनगर शक्ति पीठ, आंतियां तालाब स्थित शक्ति पीठ पर यज्ञ हुए। इस अवसर पर आदित्य श्रीवास्तव, दयराम कुशवाहा, ममता गांगिल, कुमार वैभव तिवारी, दीप साहू, कपिल शर्मा, सीताराम, सोहन लाल मिश्रा, सुनीला राय, रंजना सक्सेना, हरीमोहन शर्मा, ऊषा गंगवार आदि मौजूद रहीं। पिछोर स्थित गायत्री मंदिर में करुणेश श्रीवास्तव, एम के अग्रवाल ने, काशीराम कालोनी में धन सिंह पांचाल आदि ने गायत्री यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें