फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों में राख बहाने पर होगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नालों में राख बहाने पर होगा जुर्माना
विज्ञापन


झांसी। नाले राख बहने से चोक हो रहे हैं। लगातार शिकायत मिलने के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सख्ती अपनाते हुए होटलों के संचालकों को चेतावनी दी है। नालों में राख बहाने पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।
नालों की सफाई के लिए नाला गैंग नालों में उतार दी गई है। हाल में 11 नालों का कार्य प्रगति पर है। बरसात के पूर्व छोटे नालों की सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को शामिल किया गया है तथा तेजी से उनका काम किया जा रहा है। शहर में 207 छोटे नाले हैं, जिसमें से अब तक 46 से अधिक नाले साफ हो चुके हैं। इस दौरान सामने आया कि होटलों और रेस्टोरेंट के संचालक राख को नाले में बहा रहे हैं जो नाले में सिल्ट का काम कर रही और इससे सफाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार कुलश्रेष्ठ ने बताया कि होटलों और रेस्टोरेंट से निकलने वाली राख बहाने वालों को चेतावनी दी गई है। निगरानी भी की जा रही है। चालान भी किए जा चुके हैं। इसके अलावा बड़े रेस्टोरेंट पर भी सख्ती अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें