कला सोपन का आयोजन गोवा में आज से
झांसी। राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी पंचम कला सोपान का आयोजन गोवा में दो जून से किया जा रहा है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के कई कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
एसबीडीजी समिति जबलपुर मध्य प्रदेश तथा केडी फाउंडेशन लखनऊ उत्तर प्रदेश की ओर से इस वर्ष झांसी, जबलपुर, कानपुर, फैजाबाद, लखनऊ, इलाहाबाद, आगरा आदि क्षेत्रों के विश्वविद्यालय के कला अध्यापक व विद्यालयों के अनेक कला छात्र इस प्रदर्शनी में एक साझा मंच के साथ सहभागिता करेंगे। कला सोपान कला छात्रों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष देश के विभिन्न कलाकारों के साथ छात्रों को एक साझा मंच प्रस्तुति का मौका देती है। कला प्रदर्शनी के साथ ही देश के विभिन्न स्थानों में प्रदर्शनी के माध्यम से वहां की कला एवं संस्कृति को समझने का मौका भी प्रदान करती है। प्रदर्शनी की संयोजिका डॉक्टर श्वेता पांडेय व जयराम कुटार ने बताया कि प्रदर्शनी में देश के विभिन्न कलाकार व अनेक छात्र-छात्राएं प्रतिभागिता कर रहे हैं जिसमें कुल 35 कलाकार व छात्र - छात्राएं छात्राओं की कलाकृतियां प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गईं हैं।