फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावारी को लेकर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को स्वच्छता की जानकारी दी
विज्ञापन

झांसी। अंतरराष्ट्रीय माहवारी दिवस पर मंगलवार को विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने वर्कशॉप आयोजित किए। इसमें छात्राओं, महिलाओं से माहवारी से उत्पन्न समस्याओं के बारे जाना और इससे बचने के लिए आवश्यक उपाय बताए। इसके अलावा सेनेटरी पैड्स भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

जेसीआई रानी लक्ष्मीबाई जेसीज झांसी की ओर से मासिक धर्म स्वच्छता कार्यशाला सीपरी बाजार की मलिन बस्ती में हुई। इसमें महिलाओं व लड़कियों क ो सेनेटरी पैड वितरित किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष डा. धीरज अग्रवाल, प्रीति महरोत्रा, रश्मि अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। जेसीआई झांसी गूंज के कार्यक्रम में अध्यक्ष स्वालेहा खान और डा. दीपिका त्रिपाठी ने लड़कियों को सुरक्षित पैड्स उपयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर लड़कियों ने अपनी समस्याएं भी बतायी। इस अवसर पर नीतू गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, सचिव अंकिता वर्मा आदि मौजूद रहीं। महिला कारागार में जेसीआई झांसी वीरांगना की सदस्याओं ने माहवारी जागरूकता अभियान चलाया। नेपकिन वितरित किए और उनकी भ्रांतियां दूर कीं। इस अवसर पर अध्याय अध्यक्ष आभा शुक्ला, डा. मोनिका गोस्वामी, सचिव सारिका अग्रवाल मौजूद रहीं। इंदिरा नगर एवं आईटीआई के समीप जौहर नगर में जेसीआई झांसी रॉयल्स की सदस्याओं में मनोज अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, रचना चढ्ढा आदि ने महिलाओं को स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया। इधर जेसीआई झांसी क्लासिक की शिल्पी निगम, अध्याय अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, डा. कल्पना सिंह, सुप्रिया ब्रजवासी ने वर्कशॉप में, जेसीआई मनस्विनी की रजनी गुप्ता, डा. प्रीति गुप्ता, अर्पणा द्विवेदी, ऊषा सेन ने सरस्वती गर्ल्स इंटर कालेज में छात्राओं की समस्याएं सुनी और उनके निदान के उपाय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें