फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: कर्मचारियों ने उतारी चुनावी थकान

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने उतारी चुनावी थकान
विज्ञापन


झांसी। लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद अगले दिन शुक्रवार को सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित बना रहा। कर्मचारी चुनावी थकान उतारते नजर आए, तो ज्यादातर अधिकारी भी रूटीन के कामों से दूरी बनाए रहे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में भारी प्रशासनिक और पुलिस की मशीनरी लगी हुई थी। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई थी, लेकिन कर्मचारियों और अधिकारियों ने सुबह छह बजे से अपनी ड्यूटी संभाल ली थी। शाम पांच बजे के बाद तक कर्मचारी मतगणना में जुटे रहे। महरौनी में तो और भी ज्यादा समय लग गया। मतगणना निपटने के बाद कर्मचारी चले गए, परंतु निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किया हुआ प्रमाण पत्र विजयी प्रत्याशी को देने के बाद ही निकल पाए। भीषण गर्मी की वजह से मतगणना के दौरान अधिकारी और कर्मचारी पसीना-पसीना रहे। मतगणना के दौरान हुई इस थकान का असर कर्मचारियों और अधिकारियों पर दूसरे दिन भी देखने को मिला। कई कर्मचारी छुट्टी पर रहे। जो दफ्तर पहुंचे भी, वे भी रोज की तरह काम करते नजर नहीं आए। अधिकारियों की दिनचर्या भी बदली रही। वे सामान्य कामकाज से दूरी बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें