फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लेकर मतगणना में नहीं जा सकेंगे एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल लेकर मतगणना में नहीं जा सकेंगे एजेंट
विज्ञापन

झांसी। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि मतगणना स्थल पर कोई भी काउंटिंग एजेंट मोबाइल व ज्वलनशील पदार्थ लेकर नहीं जा सकेगा। एजेंट अपनी टेबल पर ही उपलब्ध रहेंगे। सारी मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। मतगणना स्थल के इर्दगिर्द सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा रहेगा, जिसमें पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशी व एजेंटों से कहा कि वे सुबह सात बजे मतगणना स्थल पर पहुंच जाएं, ताकि समय से आप सभी की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला जा सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुविधा एप के माध्यम से मतगणना परिणाम की फीडिंग की जाएगी। एआरओ टेबल पर जहां आपके एजेंट हैं, वहां उस प्रक्रिया को देखते रहेंगे। डीईओ ने कहा कि कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएसपी डा. ओपी सिंह, एडीएम बी प्रसाद, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार समेत राजनैतिक दल के प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें