अनाधिकृत यात्रा करते 2833 पकड़े
झांसी। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 2833 मुसाफिरों को अनाधिकृत यात्रा करते पकड़ा गया। अभियान से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मचा रहा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. जितेंद्र कुमार तिवारी के निर्देशन व जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 52 ट्रेनों की जांच में 428 यात्रियों को बिना टिकट, 2350 को अनियमित यात्रा करते, 24 को गंदगी फैलाने व दस यात्रियों को धूम्र्रपान करते पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से 13.85 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया। चेकिंग में मुख्य टिकट निरीक्षक इंद्रपाल सिंह, वैभव अग्रवाल, नीरज वर्मा, ताज अब्बास, धर्मेंद्र बोहरे आदि शामिल रहे।