फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा बाजार में बीजेपी बनी सटोरियों की पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सट्टा बाजार में भाजपा सब पर भारी
विज्ञापन

मतगणना से पहले गर्माया बाजार, भाव पहुंचा सबसे ऊपर
एग्जिट पोल आने के बाद कांग्रेस व गठबंधन से बनने लगी दूरी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार को सभी चैनलों पर दिखाए गए एग्जिट पोल के बाद सट्टा बाजार पूरी तरह गर्म हो चुका है। सट्टा बाजार में भाजपा का भाव देखकर सभी दंग रह गए। अभी मतगणना में तीन दिन बाकी है, लेकिन एग्जिट पोल आने के बाद भाजपा सब पर भारी है। कांग्रेस का भाव नीचे चला गया है। उधर असली नतीजे आने में दो दिन बाकी हैं। इसके बाद कौन सही और कौन गलत, इसका फैसला 23 मई का हो जाएगा।
आईपीएल के बाद सट्टा बाजार में इस समय चुनाव को लेकर करोड़ों का दांव लगा है। सटोरियों ने मतदान के बीच ही ज्यादा पैसा बीजेपी पर ही लगाया था। इस दौरान कांग्रेस भी पीछे नहीं थी, लेकिन रविवार को एग्जिट पॉल आने के बाद सटोेरियों ने कांग्रेस से दूरी बनानी शुरू कर दी है। जिले में भी सट्टेबाजी में अब तक कई करोड़ के दांव लग चुके हैं। प्रत्याशियों के साथ- साथ सट्टे में पैसे लगाने वालों की दिल की धड़कने इस समय बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन

सट्टा बाजार में भाजपा का भाव इस समय 250 चल रहा है, मतलब अगर भाजपा 250 या अधिक सीटें जीत जाती है तो उस पर पैसा लगाने वाला जीत जाएगा। सट्टा बाजार में कांग्रेस पर 145 का भाव है। तीसरे मोर्चे या गठबंधन को कांग्रेस से जोड़कर ही पैसा लगाया जा रहा है। इसके अलावा अलग अलग संसदीय सीटों पर भी जीत हार के अलग अलग दांव लग रहे हैं।


ये कहता है बाजार
बाजार के तहत एनडीए को राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। वहीं एग्जिट पोल के तहत इन राज्यों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल रहा है और कांग्रेस इन राज्यों में बुरी तरह से हार रही है। कांग्रेस की सबसे बुरी स्थिति राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड और बिहार में होगी, जहां इन्हें दो अंकों में भी सीटें नहीं दी जा रही हैं।

इन जगहों से लग रहा है सट्टा
चुनावों को लेकर दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कोलकाता और मुंबई से गुपचुप तरीके से सट्टा लगाया जा रहा है। सभी जगहों पर अलग - अलग पार्टियों के सीट निकालने पर दांव खेला जा रहा है लेकिन इनमें सबसे ज्यादा ऊपर भाजपा हैं। ज्यादातर, सट्टेबाज यूपी में भाजपा की सरकार पर रुपया लगा रहे हैं।
विज्ञापन


अब ऐसे लगे हैं दांव
एनडीए 350 से 370 पर 1 के बदले आपको 22 पैसे
एनडीए 300 से 310 पर 1 के बदले 2 पैसे
एनडीए 270 से 300 के बीच 1 के बदले 7 पैसे
एनडीए 250 से 260 के बीच 1 के बदले 11 पैसे

यूपीए पर दांव
150 से 190 पर 1 के बदले 29 पैसे
120 से 140 पर 1 के बदले 11 पैसे
100 सीटों पर 1 के बदले 7 पैसे
कांग्रेस को 100 सीटें अकेले देने पर लगा है दांव 1 के बदले 22 पैसे का


सटोरियों को दबोचने के लिए थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं। उनके नेतृत्व में टीम सटोरियों पर नजर रख रही है। जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्रीप्रकाश द्विवेदी, एसपी सिटी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें