मांगों को लेकर धरने पर बैठे मजदूर
बबीना। बृहस्पतिवार को इंडोगल्फ फैक्ट्री के मजदूरों का मांगों को लेकर संघ के अध्यक्ष महिपाल सिंह के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। मजदूर अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी फैक्ट्री के गेट पर धरने पर बैठे रहे।
मजदूरों ने मांग की है कि उनका पिछला बकाया एवं वृद्ध व मृतक मजदूरों के परिवारी जन को फैक्टरी में नौकरी दी जाए। पिछले काफी वर्षों से मजदूरों एवं फैक्ट्री के मध्य हाई कोर्ट में मुकदमा चल रहा था जिसका फैसला मजदूरों के पक्ष में आया था तब से इंडोगल्फ फैक्ट्री के पुन: प्रारंभ होने के बाद मजदूरों को उनका पूरा बकाया वेतन नहीं दिया गया है। धरने के दौरान उपाध्यक्ष साबिर खान, सुरेंद्र सिंह, रामसेवक, रमेश, मजीद खान, कमल सिंह, मुन्ना लाल प्रजापति व मनोहर देवी सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, मामले में इंडोगल्फ प्रबंधक साबिर खान ने बताया मजदूरों से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उनकी मांगों के बारे में कंपनी के उच्च अधिकारियों को बताया जाएगा।