फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलविहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देशराज के लोकगीतों पर झूमे श्रोता
नरसिंह मंदिर पर डीआईजी ने की पूजा अर्चना
बड़ागांव। कस्बा में जल विहार के अवसर पर भगवान को तालाब में विहार कराया गया। लोकगीत गायक देशराज पटैरिया व उनके साथियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
जलविहार के अवसर पर मंदिरों से भगवान के विमान शोभायात्रा के रूप में निकले और ढोल नगाड़ों के साथ तालाब पर गए, जहां भगवान को जलविहार कराया गया। नगर के श्रीरामजानकी मंदिर, श्रीनरसिंह भगवान मंदिर एवं श्रीराधाकृष्ण मंदिर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बाजार स्थित श्रीरामजानकी मंदिर के महंत श्याममोहन दास एवं पुजारी नवल किशोर ने भगवान की आरती कर विमान को शोभायात्रा के साथ तालाब रवाना किया। वहां से लौटने पर महंत जी के सौजन्य से बड़ागांव इंटर कालेज में आकाशवाणी के लोकगीत कलाकार देशराज पटैरया व उनके साथियों द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राजीव सिंह पारीछा व राजीव रिछारिया ने फीता काटकर किया। इस मौके पर चेयरमैन दयाराम कुशवाहा, मोनू सरपंच भीतरी, सुधीर तिवारी, बृजमोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनरसिंह भगवान मंदिर पर डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने पूजा अर्चना व आरती कर विमान को जलविहार के लिए रवाना किया। इस दौरान विधायक राजीव सिंह पारीछा, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, रामशरण अड़जरिया, पुजारी श्याम विहारी झारखड़िया, अशोक कुमार झारखड़िया, डॉ. आत्माराम बादल श्रीराधाकृष्ण मंदिर के विमान की पूजा व आरती महंत मनीराम दास व पुजारी विनोद दास ने की। इसके बाद भगवान के विमान जलविहार को रवाना हुए। इस मौके पर किशोरी शरण कुशवाहा, रतीराम कुशवाहा व बाबूलाल मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी श्याम बिहारी झारखड़िया द्वारा सभी कलाकारों का स्वागत किया एवं राजीव सिंह विधायक द्वारा कलाकारों को पुरस्कार वितरण किए गए। इस मौक़े पर मनीष तिवारी प्रबंधक चंद्रशेखर, राजीव रिछारिया, रामकुमार पटैरिया, मनोज झारखड़िया पत्रकार, नवीन शुक्ला एअनिल सराओगी ए राकेश झारखड़िया,बृजकिशोर यादव, मुरारी सिंघ, नरेंद्र राजपूत, अवधेश गुप्ता ए आशीष सिंह,विवेद वाजपेय गौरव झारखड़िया मौजूद रहे।







ऽ श्री नरसिंह भगवान का जल विहार महोत्सव का शुभ आरम्भ

वडागांव प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नगर के प्राचीन नरसिंह मंदिर मे जल
विहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है ण् जिसमे नगर तथा क्षेत्र के हज़ारों
नर नारियों ने भाग लिया ण् जल विहार समारोह के मुख्य अतिथि माननीय सुभाष सिंह
बघेल डी?आई?जी? झाँसी परिक्षेत्र रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने नरसिंग भगवान
को तिलक लगाकर माल्यार्पण किया और जल समारोह का सभ आरम्भ किया । कार्यक्त्रस्म की
अद्यक्षता राजीव सिंह पारिछा विधायक ने की । जल विहार के लिए नरसिंघ भगवान का
विमान नगर के प्राचीन बुंदेली तालाब पर स्नान विहार करके नरसिंघ मंदिर वापस
आया और रात्रि मे लकनउ के कलाकारों के द्वारा लोक गीत ए लोक नाट्य एकठक
नरत्यएप्रस्तुत किए गये जिनको लोगों ने ख़ूब सराहा ।
ऽ सभी अतिथियों का आभार पंडित श्याम बिहारी झारखाड़िया पुजारी ने किया ए
महोत्सव मे शांति व्यवस्था बनाए रखने मे संग्राम सिंघ सी?ओ? तथा प्रवीण कुमार
थाना अध्यक्ष का सराहनिय सहयोग रहा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें