फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसोधित आठ जिले अतिपिछड़े---Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट भेजे गए कृषि विभाग के 17 अफसर और कर्मचारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नीति आयोग की रिपोर्ट के बाद चित्रकूट में विकास योजनाओं को धार देने की शासन ने तैयारी कर ली है। इसके तहत कृषि योजनाओं की धीमी रफ्तार में तेजी लाने के लिए कृषि विभाग के 17 अफसरों व कर्मचारियों का तबादला चित्रकूट कर दिया गया है। यह तबादले मुख्यमंत्री के निर्देश पर किए गए हैं।
नीति आयोग ने अप्रैल में रिपोर्ट दी थी कि प्रदेश के आठ जिलों में विकास योजनाओं की गति बहुत धीमी है। इनमें बुंदेलखंड के चित्रकूट के अलावा चंदौली, फतेहपुर, सोनभद्र, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और सिद्धार्थनगर जिले शामिल हैं। पिछड़ेपन का मुख्य कारण अधिकारियों, कर्मचारियों की कमी को माना गया था। रिपोर्ट को संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री ने आठों जिलों में अधिकारियों/ कर्मचारियों के सभी खाली पद भरने के निर्देश दिए हैं। इसमें अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के सभी पद (समूह ग, समूह ख, चतुर्थ श्रेणी और फील्ड कर्मचारी) शामिल हैं। कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए जिले के कृषि विभाग के 17 अधिकारियों और कर्मचारियों को बीच सत्र में चित्रकूट स्थानांतरित कर दिया गया है। इसमें जिला कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार अवस्थी, भूमि संरक्षण अधिकारी चिरगांव हरिराज सिंह समेत 15 कर्मचारी (समूह ग, समूह ख, चतुर्थ श्रेणी और फील्ड वर्कर) शामिल हैं। सोमवार को ज्वाइनिंग रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, बीच सत्र में तबादला होने से कर्मचारियों में रोष है, क्योंकि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने बीते रोज इस समस्या को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के समक्ष रखा था कि बीच सत्र में तबादला नहीं किया जाए, लेकिन कृषि मंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि इसमें किसी को रियायत नहीं दी जाएगी, सभी को स्थानांतरित जगह पर ज्वाइनिंग करनी ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तबादलों से झांसी के कार्य प्रभावित
कृषि विभाग के 17 अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला चित्रकूट हो जाने से जिले में चल रही कृषि विभाग की विकास योजनाएं प्रभावित होना तय है। एक तो तबादलों के पहले ही बहुत से अधिकारियों व कर्मचारियों के पद खाली चल रहे थे, ऊपर से 17 और तबादले कर दिए गए, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित होना तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें