फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉध से डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माताटीला बांध के खुले 20 गेट
विज्ञापन

- सुकुवां- ढुकुवां के रिपटे के ऊपर तीन फिट ऊपर बह रहा पानी
- पानी का स्तर देखने के लिए उमडे़ सैलानी
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट। मध्य प्रदेेश के भोपाल और विदिशा में पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश का असर क्षेत्र के माताटीला और सुकुवां ढुकुवां बांध पर दिखा। मप्र में जोरदार बरसात के चलते बांध में बढे़ जलस्तर की वजह से मौसम में पहली बार माताटीला बांध के 20 गेट खोले गए। गेट खुलने पर आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में सैलानी पानी का नजर देखने उमड़े। वहीं माताटीला से पानी छोड़े जाने से सुकुवां ढुकुवां बांध के रिपटे से तीन फिट पानी ऊपर बह रहा है। जिससे पूराविरधा से बबीना जाने वाला रास्ता बंद हो गया।
मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के चलते राजघाट बांध से बुधवार की रात छोड़े गए पानी का असर माताटीला बांध पर दिखा। इसके चलते बांध में तेजी से बढ़े जल स्तर के चलते माताटीला बांध के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बांध के बीस गेटों को दो फीट ऊंचाई तक सुबह पांच बजे खोल कर लगभग सत्तर हजार क्यूसेक पानी की निकासी की। माताटीला बांध से जल निकासी के बाद सुकुवां ढुकुवां बांध में भी जल स्तर बढ़ गया। जिससे वहां भी दो फिट गेट खोल दिए गए। जिससे बबीना पूराविरधा मार्ग पर तीन फीट पानी आ गया। सड़क पर तीन फीट पानी आने से सड़क पूरी तरह से बंद हो गई। इससे इस क्षेत्र के लोगों को झांसी बबीना जाने के लिए तालबेहट होकर जाना पड़ा। वहीं, माताटीला बांध एवं सुकुवां-ढुकुवां बांध में गेटों से पानी छोड़े जाने की खबर के बाद आसपास से भारी संख्या में सैलानी का हुजूम उमड़ रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स में
शहजॉद बांध अभी भी खाली
तालबेहट। जहां माताटीला और सुकुवां ढुकुवां बांध में जल स्तर अपने निर्धारित स्तर से अधिक होने के कारण वहां जल निकासी करना पड़ी। वहीं, शांहजाद बांध अभी काफी खाली है। जेई मनोज कुमार ने बताया कि बांध का उच्चतम स्तर 321 है । बांध में अभी 315.65 तक जल भराव है।
विज्ञापन

बॉक्स में
बृहस्पतिवार को दोपहर तक हुई बरसात
तालबेहट। बुधवार को रात से शुरू हुई बारिश का दौर बृहस्पतिवार को दोपहर तक जारी रहा। इसके चलते सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के चलते सड़क पर ठेला एवं खोमचें लगा कर अपनी रोजी कमाने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें