सीएचसी में रक्तदान शिविर आज
- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज दो जुलाई को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कैंप का शुभारंभ प्रभारी जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह करेंगे।
कैंप में अठारह से साठ वर्ष की आयु तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्त दान कर सकता है। अक्सर सुनने में आता है कि खून के अभाव में कई लोगों की जान चली जाती है। खून की कमी की वजह से किसी के जीवन की डोर न टूटें, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा अन्य स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सीएचसी स्थित मैटरनिटी बिंग में रक्त दान शिविर में महादानी सुबह दस बजे से आकर अपना रक्त दान कर सकतें है। इस मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन और जिला अस्पताल की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
बॉक्स में
ये हैं रक्तदान के लाभ
- ब्लड प्रेसर नियंत्रित रहता है।
- मस्तिष्क घात का खतरा कम हो जाता है।
- रक्त दाता की बीमारी का पता लग जाता है।
- अंदरूनी ब्लीडिंग को रोकने का काम करता है।
- रोक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।