सीएचसी की दीवार से गिरने लगे टाइल्स
तालबेहट। सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए धन दे रही है। वहीं, कुछ लोग सरकार की इस मंशा का दुरुपयोग करने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा की एक वाक्या सीएचसी तालबेहट में देखने को मिल रहा है। जहां कमरों में बिजली लाइन की मरम्मत करते समय दीवारों में कुछ समय पूर्व लगे हजारों रुपये की कीमत के टाइल्स गिर गए है। इससे सीएचसी की सुंदरता को ग्रहण लग गया है। कुछ लोगों ने इस मामले की जांच कराने की मांग उठाई है।
सीएचसी को भव्य और सुंदर बनाने के लिए कुछ समय पहले लाखों रुपये खर्च करके कक्षों की दीवार में लगभग छह फीट तक सफेद रंग के टाइल्स लगाए गए थे। जिस ठेेकेदार ने इस कार्य को किया उसने कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया। उस समय लोगों ने कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए थे, परन्तु अधिकारियों ने लोगों की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया था। उसका परिणाम इस समय देखने का मिल रहा है। जब कमरों में बिजली की लाइन सही करने के लिए मिस्ती ने बिजली के बोर्डों को खोलने के लिए दीवार में थोड़ी सी ठोकर मारी उसके आसपास लगे टाइल्स भर भरा कर गिर गए। इस समय आपातकालीन कक्ष, दंत चिकित्सक कक्ष, दवा वितरण कक्ष के अलावा बरामदे में और कई कमरों में टाइल्स दिवार से गिर गए है। इससे सीएचसी की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने सरकार द्वारा भेजें गए धन को ठिकाने लगाने की एक बात कहते हुए टाइल्स का गिरना एक योजना का हिस्सा बताया है। उनका कहना है कि सरकार इस समय स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लाखों रुपये का भारी भरकम बजट दे रही है। ऐसे में सीएचसी में कार्य दिखाने के लिए यह सब कार्य कराया जा रहा है।
सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होने देंगे: सीएमओ
तालबेहट। इस संबंध में जब मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रताप सिंह से उनका पक्ष लिया जो उनका कहना था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। वह इस संबंध में अधीक्षक से जानकारी करते है। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा।